देश में कोरोना एक्टिव मरीज घटे, दैनिक मामले फिर बढे़, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना एक्टिव मरीज घटे, दैनिक मामले फिर बढे़, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 94,124,612 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,034,527 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 197201 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10245741 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 152718 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,05,95,660 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना टीका लेते समय और लेने के बाद इन सावधानियों को ध्यान रखें, जानें एक्सपर्ट की राय?

आज कोरोना दैनिक मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 13,823 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 162 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 16988 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.59 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.97 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 16 जनवरी को 7,64,120 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,85,66,947 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। इस समय अस्पताल में 1,97,201 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा हैं। भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 नये मामले सामने आए। वहीं  इस 50 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। मंगलवार को 4,516 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1660

877443

7142

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

30

4897

62

अरुणाचल प्रदेश

52

16707

56

असम

2728

213084

1075

बिहार

3241

253289

1461

चंडीगढ़

185

20080

330

छत्तीसगढ़

5932

284848

3575

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3380

2

दिल्ली

2334

619723

10764

गोवा

862

50952

756

गुजरात 

5967

246516

4369

हरियाणा

1837

261751

2993

हिमाचल प्रदेश 

584

55468

967

जम्मू एंड कश्मीर 

1103

120512

1923

झारखंड

1147

115683

1057

कर्नाटक

7884

913012

12181

केरल

70481

783393

3506

लद्दाख

79

9454

129

लक्षद्वीप

21

0

0

मध्य प्रदेश 

5732

242691

3763

महाराष्ट्र 

49615

1894839

50523

मणिपुर

235

28298

367

मेघालय

133

13433

144

मिजोरम

67

4258

9

नागालैंड

112

11866

88

ओडिशा

1613

330051

1902

पुडुचेरी

297

37766

643

पंजाब

2412

163009

5516

राजस्थान

4304

308547

2752

सिक्किम

156

5765

131

तमिलनाडु

5487

814098

12281

तेलांगना

3919

286893

1583

त्रिपुरा

38

32907

391

उत्तराखंड

1992

91428

1619

उत्तर प्रदेश 

8172

580482

8584

वेस्ट बंगाल

6781

549218

10074

भारत में कुल मामले

197201

10245741

152718


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।